फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना के दो नए मामले सामने आए, अब तक 377 लोगों की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-16 और 2 से एक-एक मामला सामने आया है। दोनों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। जिले में मंगलवार को 874 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला में 19 एक्टिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा अब तक कुल 40410 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 30719 केस पंचकूला के हैं। जिले में अब तक कोरोना से 377 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुल 428468 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि लोग बिना मास्क लगाए घर के बाहर नहीं जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करें जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। सीएमओ ने अपील कर कहा कि अगर खांसी-जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें