फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एमडीसी हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक छह दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विवेक और संजय चार दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों विवेक कुमार और संजय को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
थाना मनसा देवी में 17 जुलाई को दर्ज मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे कपिल की पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उसके दो साथी भी घायल हुए थे।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस आयुक्त पंकज नैन के निर्देश पर थाना मनसा देवी और क्राइम यूनिट की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें 23 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस जांच के दौरान 23 जुलाई को फरार चल रहे विवेक कुमार और संजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। शुक्रवार को अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान वारदात और फरार आरोपियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले मृतक कपिल के एक दोस्त और मुख्य आरोपियों के बीच प्रोटीन पाउडर और बॉडी बनाने को लेकर मजाक के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। बाद में समझौते के प्रयास के दौरान दोबारा कहासुनी हुई, जिसने हिंसक रूप ले लिया और कपिल की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें