फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीसीटीवी की मदद से तलाशे श्रद्धालुओं के खोए दो मोबाइल लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे में तलाशा श्रद्धालु का मोबाइल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर में टूरिस्ट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए श्रद्धालुओं के खोए दो मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस लौटा दिए। दोनों मामलों में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मोबाइल तलाशे। पहला मामला 16 नवंबर का है। चंडीगढ़ के मौली जागरा निवासी श्रद्धालु का मोबाइल जूताघर के पास छूट गया था। एएसआई कविता की अगुवाई में टीम ने फुटेज खंगालकर मोबाइल बरामद कर लिया। वहीं, उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी श्रद्धालु का मोबाइल मुंडन घाट पर थैला रखते समय गिर गया था। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मोबाइल तलाशकर उसे सौंप दिया। डीसीपी अमरिंदर सिंह ने पुलिस की तत्परता की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने टीम के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें