संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट से आहत होकर घर छोडक़र गए 14 वर्षीय किशोर को पंचकूला पुलिस ने 48 घंटे में सकुशल तलाश लिया। सेक्टर-7 निवासी व्यक्ति ने 13 नवंबर को बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने दोस्तों से मिले सुराग के आधार पर मनीमाजरा, चंडीगढ़ में एक दोस्त के घर से किशोर को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट से नाराज होकर वह घर से चला गया था। पुलिस ने किशोर को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया।