फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार बैक शीशा तोड़कर दो लैपटॉप, नकदी और दस्तावेज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 में शराब ठेके के सामने पार्किंग में खड़ी कार का बैक शीशा तोड़कर चोर दो लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज चुरा ले गए। घटना बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। पीड़ित जीरकपुर निवासी अनिल गास्ता और राधे पुनिया ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर-20 पार्किंग में कार खड़ी कर दोनों लोग डिनर करने के लिए चले गए। जब लौटे तो कार का बैक शीशा टूटा हुआ और दो लैपटॉप, दस्तावेजों से भरा बैग और कुछ पैसे गायब मिले। पीड़ितों ने चोरी हुए सामान की शिकायत सेक्टर-20 के थाने में दी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस को एक्टिवा सवार दो लोगों को फुटेज नजदीकी पेट्रोल पंप से मिले हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि चोरी किसने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें