पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 24 अगस्त को दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक कट्टा भी बरामद किया है। इनकी पहचान सुशील कुमार उर्फ निप्पल निवासी सेक्टर-17 इंदिरा कॉलोनी और रवि उर्फ लोटा निवासी राजीव कॉलोनी पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अब थाना सेक्टर-7 पंचकूला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई परविंदर की ओर से की गई है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी सुशील से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने खुलासा किया कि यह हथियार उसने रवि उर्फ लोटा निवासी राजीव कॉलोनी पंचकूला से खरीदा था। आरोपी की इस निशानदेही पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी और 25 अगस्त की शाम को ही सेक्टर-17 मार्केट से आरोपी रवि उर्फ लोटा को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों को 26 अगस्त 2025 को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।