फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में आज नर्सिंग स्टाफ की दो घंटे की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल में एक नर्सिंग अधिकारी के साथ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को करीब 250 नर्सिंग कर्मचारी दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। हरियाणा नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

यह विरोध हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के कथित बयान के खिलाफ है। एसोसिएशन के अनुसार, 7 जून को अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार किया और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इससे पूरे नर्सिंग कैडर की भावनाएं आहत हुई हैं। हड़ताल के दौरान ओपीडी और सैंपल टेस्टिंग में मरीजों को दिक्कतें आ सकती हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों से मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की है। वरिष्ठ अधिकारी विवाद के समाधान के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें