फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुलेट से पटाखे बजाने पर भिड़े दो गुट, ईंट-पत्थर के साथ चलीं तलवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। बुलेट से पटाखे छोड़ने पर इंदिरा कॉलोनी में शनिवार रात दो गुटों में जमकर ईंट-पत्थर, डंडे और तलवारें चलीं। सूचना पर आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। लड़ाई में कई लोग घायल हुए थे, जिन्हें पुलिस मनीमाजरा के सरकारी अस्पताल ले गई और उनका इलाज कराया। इस मामले पुलिस ने अशोक कुमार, रमेश, बनवारी, संजीव कुमार, शिवेन, गुरमीत, लक्ष्मण, विशाल, अनिकेत उर्फ गोनी, सोनू उर्फ छोला, कृष्ण, दीपक, सन्नी, टोनी अजय व अन्य के खिलाफ हथियारों समेत दंगा करने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। इनमें से अशोक कुमार, रमेश, बनवारी, संजीव कुमार, शिवेन, गुरमीत और निशु को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मकान नंबर 110 में रहने वाला गोनी बुलेट को स्टार्ट कर इलाके में पटाखे बजा रहा था। सामने रहने वाले युवक ने मना किया तो वह नहीं माना। इस बात बात बढ़ गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। फिर दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। साथ ही डंडे और तलवारों से भी हमला किया। रात साढ़े 10 बजे पुलिस को कंट्रोल रूम को किसी ने सूचना दी कि इंदिरा कॉलोनी के मकान नंबर-107 के बाहर झगड़ा हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो गुटों में पत्थरबाजी चल रही थी। पुलिस ने झगड़ा शांत करवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिर दोनों पक्षों के लोगों को हिरसात में लेकर सीसीवीट फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मोटरसाइकिल में लगाई आग
इंदिरा कॉलोनी में ही शनिवार रात करीब 12 बजे एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को किसी ने आग लगा दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मकान नंबर 1282 के रहने वाले 50 साल के राम प्रसाद ने बताया कि रात को घर के बाहर शोर सुनकर जब वह बाहर निकले तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल को किसी ने आग लगा दी है। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। अब पुलिस जांच कर रही है कि आग किसी ने शरारती तत्व ने लगाई है या किसी और वजह से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें