फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीएमश्री स्कूल की दो छात्राएं केरल में करेंगी अध्ययन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पीएमश्री स्कूल सेक्टर-15 की दो छात्राएं केरल में साहसिक एवं तटीय प्रकृति अध्ययन शिविर में भाग लेंगी। समग्र शिक्षा के तहत 21 दिसंबर से 12 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पंचकूला जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि शिविर में छात्राओं को समुद्री व पहाड़ी क्षेत्रों के अध्ययन सहित अन्य जानकारी दी जाएगी। हरियाणा से 46 छात्राएं शिविर में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

इसमें ट्रैकिंग, रॉक क्लाइबिंग, ऑब्सटेकल क्रॉसिंग, कल्चर और हेरिटेज की स्टडी, नेचर, योगा मेडिटेशन, व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए जाएंगे। इसके अलावा छात्राएं केरल की संस्कृति से भी रूबरू होंगी। कुलभूषण शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर से पीएमश्री स्कूलों से मेरिट के आधार पर 11वीं कक्षा के 44 लड़कियों, 3 पुरुष शिक्षकों व 3 महिला शिक्षकों का चयन किया गया है। एक जिले से दो छात्राओं का चयन हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें