फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले दो दोस्त हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी से अफीम लाने वाला भी काबू, तीन आरोपियों से 682 ग्राम अफीम और 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद
विज्ञापन

दोनों दोस्त नशे की खरीद-फरोख्त से मुनाफा बांटते थे, सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 682 ग्राम अफीम और 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में यूपी के बदायूं निवासी रणवीर (30), कालका निवासी मनीष (32) और करण (29) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार रणवीर उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर कालका, पिंजौर और मढ़ावाला क्षेत्र में सप्लाई करता था, जबकि मनीष और करण ने हिमाचल प्रदेश से इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने के बाद दोस्ती में हेरोइन की खरीद-फरोख्त शुरू की थी।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल और क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


यूपी से अफीम लाकर तीन इलाकों में करता था सप्लाई
एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रणवीर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 682 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर पंचकूला के कालका, पिंजौर और मढ़ावाला क्षेत्र में बेचता था। उसके खिलाफ कालका थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


नाकाबंदी में बाइक सवार दो युवक पकड़े
दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने सूरजपुर-चंडीमंदिर लाइटों के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार मनीष और करण को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान मनीष की जेब से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने हिमाचल प्रदेश से इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है। पुलिस के अनुसार दोनों मिलकर हेरोइन खरीदते थे और उसे बेचकर होने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते थे। पुलिस अब हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी मनीष को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि करण को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें