फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस मुठभेड़ के आरोपियों से दो फॉर्च्यूनर और एक क्रेटा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फॉर्च्यूनर चोरी मामले में सेक्टर-26 सीआईए टीम ने चारों आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद शनिवार को सुबह 11 बजे अंबाला जेल भेज दिया है। आठ दिन प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए ने चारों आरोपी से पूछताछ करके दो फॉर्च्यूनर और एक क्रेटा कार बरामद किया है। चारों आरोपी में दादरी निवासी राकेश, फतेहाबाद निवासी मनोज, मुरादाबाद निवासी रियाजुद और बहादुरगढ़ निवासी केवल लाला से पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




पुलिस और बदमाशों को हुआ था मुठभेड़
मौली चौकी के सामने फ्लाईओवर के पास हुए पुलिस मुठभेड़ में यह चारों आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। इस दौरान फॉर्च्यूनर सवार दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे, जबकि स्कॉर्पियो पर सवार दो बदमाश दबोच लिया था। इस वारदात में पुलिस और भाग रहे बदमाशों के बीच करीब 12 राउंड फायरिंग हुई थी। कुछ दिन बाद दो अन्य आरोपी को काबू किया था। इन चार आरोपियों ने सेक्टर-21 से फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी की थी। चारों बदमाश स्कॉर्पियो में आए थे। गाड़ी चुराने के बाद दो बदमाश स्कॉर्पियो और दो फॉर्च्यूनर को लेकर जाने लगे। चारों सेक्टर-25 से हुए यमुनानगर हाईवे पर निकल गए और रामगढ़ हाईवे से होकर नग्गल टोल प्लाजा पर सीसीटीवी से बचने के लिए कोट मट्टावाली से रायपुररानी की तरफ मुड़ गए। इसके बाद रायपुररानी से होते हुए मौली चौकी के सामने दोबारा यमुनानगर हाईवे पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान रात करीब ढाई बजे हुए थे और तेज धुंध थी।



बदमाशों ने की थी पहली फायरिंग

फॉर्च्यूनर चोरी करके भाग रहे बदमाश जैसे ही मौली चौकी की तरफ आ रहे थे। वहीं पर तैनात डिटेक्टिव स्टाफ और मौली चौकी का नाका लगा था। स्पीड से आती गाड़ी देखी तो बैरिकेड को लगाकर रास्ता बंद किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जब पुलिस ने घेराबंदी किया तो फॉर्च्यूनर पर सवार दोनों बदमाश फरार हो गए। वहीं स्कॉर्पियो पर सवार एक बदमाश मनोज और राकेश को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पुलिस ने बताया कि यह गिरोह क्रेटा, सेल्टास, स्कॉर्पियो, एमजी हेक्टर जैसी लग्जरी गाड़ियों की चोरी करता है। प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद पुलिस ने दो फॉर्च्यूनर कार और क्रेटा कार बरामद किया है।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें