सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय 11वीं हरियाणा कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन दिवस मनाया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पंचकूला जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव जसबीर सिंह और रवि कुमार की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रेफरियों का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में पंचकूला की अक्षिता ने स्वर्ण पदक, तनिषा ने रजत पदक, पानीपत की निकी ने कांस्य पदक जीता। राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव ने मेडल देकर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।