फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हत्या से दो दिन पहले मुख्य आरोपी से दीपू की मोबाइल पर हुई थी बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अमरावती मॉल के बाहर 5 जून की रात कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। रोपड़ जेल में बंद गैंगस्टर दीपक पंडित उर्फ दीपू को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हत्या से दो दिन पहले दीपू ने मुख्य आरोपी पीयूष पिपलानी से मोबाइल पर बातचीत की थी। बातचीत के दौरान सोनू की हत्या की साजिश रची गई और दीपक उर्फ दीपू ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराया। दीपक पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


5 जून की रात नौल्टा गांव के सोनू और उसका भाई प्रिंस अमरावती में फिल्म देखने गए थे। देर रात सिनेमा हॉल से निकलते वक्त पहले से घात लगाए बैठे पीयूष और अंकुश ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात में सोनू को पांच और प्रिंस को एक गोली लगी। मौके पर ही सोनू की मौत हो गई जबकि प्रिंस को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया था। इस वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर पीयूष ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हत्या के बाद परिजनों ने विरोधस्वरूप जाम लगाया था और पुलिस को कुछ संदिग्धों की सूची सौंपी थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इनमें से कुछ से पूछताछ की है, जबकि बाकी का अभी सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें