पंचकूला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल फिलहाल टल गई है। चंडीगढ़ मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल 25 नवंबर तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
पंचकूला डिपो के करीब 500 कर्मचारियों ने हड़ताल की तैयारी की थी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन जागृति मंच के प्रधान राजकुमार ने बताया कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि 25 नवंबर तक बाकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी दोबारा दो दिवसीय हड़ताल करेंगे।