फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्यामटू में दो दिवसीय 13वीं नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला व अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अश्वनी गुप्ता की याद में बरवाला खंड के गांव श्यामटू स्थित राजकीय मिडिल स्कूल के खेल ग्राउंड में सोसाइटी के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में दो दिवसीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि तेजपाल गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण अंचल में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर कॅरिअर में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खटौली, रामगढ़, पिंजौर व मौली की टीमों के बीच में शो मैच करवाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 51,000 रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31,000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें