फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में छाए रोलिंग टाइगर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक बार फिर पंचकूला की रोलिंग टाइगर अकादमी के स्केटर्स ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में धाक जमाई है। अकादमी के स्केटर्स ने इनलाइन हॉकी ओर स्पीड स्केटिंग में पदक जीते हैं। चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 15 दिसंबर तक कोयंबटूर व मैसूर में हुआ था। अकादमी के चीफ कोच चंदर सिंघल के अनुसार चेष्टा यादव ने लड़कियों की इनलाइन कैटेगरी के पांच से सात साल के आयु वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। कण्व बंसल ने 14 से 17 आयु वर्ग के लड़कों की इनलाइन कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। जूनियर लड़कियों ने इनलाइन हॉकी में सिल्वर मेडल जीता, जबकि लड़कों को ब्रॉन्ज मेडल मिला। सब जूनियर लड़कियों ने भी हॉकी में बॉन्ज मेडल व कैडेट लड़कों और लड़कियों ने भी अपने अपने वर्ग में ब्राॅन्ज मेडल जीते। अकादमी के स्केटर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें