फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कृषि विभाग में अटके किसानों के दो करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। कृषि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रदेश के किसानों के दो करोड़ रुपये करीब एक साल से विभाग में ही अटके हुए हैं। ये रुपये किसानों ने सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिए विभाग में सिक्योरिटी के तौर पर जमा करवाए थे। मगर सारी प्रक्रिया हुए लंबा अरसा बीत चुका है, मगर किसानों को उनकी राशि अभी तक वापस नहीं मिली है।
कृषि विभाग ने इसी साल जनवरी में प्रदेश के एससी वर्ग के किसानों को 660 ट्रैक्टर सब्सिडी पर दिए थे। इसके लिए सभी किसानों से सिक्योरिटी के तौर पर 10-10 हजार रुपये जमा करवाए गए थे। यह राशि लाभार्थी किसानों की सूची जारी होने के बाद वापस दी जानी थी। इसके लिए प्रदेशभर के 9 हजार से ज्यादा किसानों ने आवेदन किया था। करीब 10 करोड़ रुपये विभाग को किसानों से सिक्योरिटी राशि के तौर पर मिले थे। इमसें से 1000 किसान ऐसे हैं जिनको अभी तक सिक्योरिटी राशि वापस नहीं दी गई है। यह सिक्योरिटी राशि एक महीने में वापस की जानी थी, मगर सात महीने बीतने के बाद भी किसानों को उनके रुपये नहीं मिले हैं। इससे पहले अगस्त 2022 में किसानों को कई कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान की गई थी। इसमें भी किसानों के करीब एक करोड़ रुपये बकाया हैं। किसानों को सिक्योरिटी राशि की वापसी का इंतजार करते हुए एक साल बीत गया है। किसानों की खून-पसीने की कमाई से कृषि विभाग बैंक से ब्याज कमा रहा है। संवाद
विज्ञापन



पंचकूला के चार किसानों को मिले ट्रैक्टर
एससी वर्ग के लिए निकाली गई योजना के तहत जिले के चार किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर मिले हैं। इनमें मोरनी ब्लॉक के भोज कोठी गांव निवासी प्रदीप कुमार, बरवाला ब्लॉक के बिहला गांव निवासी धर्मपाल, पंचकूला ब्लॉक के रामगढ़ निवासी धर्मपाल और पिंजौर के नानकपुर निवासी जसपाल को इसका लाभ मिला है। हालांकि चारों का ही यह कहना है कि उन्हें अभी तक पता ही नहीं चल पाया है कि उनकी राशि वापस की गई है या नहीं।
विज्ञापन



इस बारे में शुक्रवार को ही बैठक का आयोजन किया गया है। संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि किसानों की सिक्योरिटी राशि जल्द से जल्द उनके खातों में भेजी जाए। - जगमेंद्र नैन, ज्वाइंट डायरेक्टर, कृषि विभाग



ये कृषि यंत्र दिए गए थे सब्सिडी पर

यंत्र संख्या
सुपरसीडर 5007
जीरोटील 1000
बेलर 890
स्ट्रारेक 767
रोटरी स्लेसर 788
एसएमएस 148
एमबी प्लो 100
स्ट्रॉ चोपर 100
हैप्पी सीडर 56
क्रॉप रीपर 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें