फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : अगले सत्र से सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में लगेंगी एमबीबीएस की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर- 32 में एचएसवीपी से मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के लिए 30 एकड़ जमीन लीज पर ली जाएगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के छह साल बाद अब मेडिकल कॉलेज को धरातल पर उतारने की योजना तैयार होने लगी है। सेक्टर-6 स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में सत्र 2024-25 से एमबीबीएस की कक्षाएं लगाने की तैयारियां की जा रहीं हैं। केंद्र से 100 सीटों की मंजूरी लेने के लिए प्रदेश के अधिकारियों का बैठकों का दौर जारी है। इस संदर्भ में अगस्त के पहले सप्ताह में चौथी बैठक होनी है। योजना के तहत सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल को नर्सरी के तौर पर प्रयोग किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार निफ्ट की तर्ज पर जिले में पहले एमबीबीएस की कक्षाएं लगेंगी। इसके बाद घग्गर से सटे सेक्टर-32 में करीब 30 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की भव्य इमारत तैयार की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि अगस्त में होने वाली बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से चिकित्सा शिक्षा विभाग को जमीन लीज पर देने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


जन विकास महारैली में सीएम ने की थी घोषणा
दस अप्रैल 2016 को पंचकूला में आयोजित जन विकास महारैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने को लेकर प्रयास शुरू कर दिया गया। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने घग्गर नदी से सटे सेक्टर-32 में 30.51 एकड़ भूमि चिह्नित करके चिकित्सा शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद उच्च स्तरीय बैठकों का दौर शुरू हुआ था।

मेडिकल कॉलेज बनने से जीएमसीएच-32 का बोझ कम होगा



मेडिकल कॉलेज बनने से जिले की चिकित्सा सेवा में बड़ी उपलब्ध होगी। इससे जीएससीएच-32 चंडीगढ़ का बोझ भी हल्का होगा। पंचकूला के सेक्टर-32 में चिह्नित की गई 30.51 एकड़ भूमि माजरी चौक से यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाते वक्त घग्गर पुल पार कर बाईं तरफ मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। इससे पूर्व माता मनसा देवी मंदिर के समीप भी मेडिकल कॉलेज बनाने की चर्चा चली थी, लेकिन सेक्टर-32 की साइट इसके लिए ज्यादा उपयुक्त है। दो बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में होने के कारण यहां सड़क मार्ग से पहुंचा काफी आसान है। शहर की भीड़भाड़ से दूर होने के कारण भी इसे मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त साइट माना जाता है।
विज्ञापन


एमबीबीएस के 100 सीटों की मंजूरी को लेकर केंद्र से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। मेडिकल कॉलेज के भवन के निर्माण के साथ-साथ निफ्ट की तर्ज पर सेक्टर-6 राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में एमबीबीएस की कक्षाएं लगेंगी। अगस्त के पहले सप्ताह में इसको लेकर उच्च अधिकारियों की फाइनल बैठक होनी है। - ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष, पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें