फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पतंग लूटते वक्त ट्रेन की चपेट में आए दो बच्चे, जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रविवार शाम को बलटाना फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पतंग लूटते दो बच्चे अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसे में दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एक बच्चे की पहचान मनु (12 वर्ष) हरमिलाप नगर निवासी के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हादसे के बाद दोनों बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में रेलवे ट्रैक के आसपास बच्चे अक्सर पतंग लूटने पहुंच जाते हैं। ट्रैक के दोनों ओर खुला क्षेत्र होने के कारण बच्चों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। कई बार लोगों ने बच्चों को समझाने और रोकने का प्रयास भी किया लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

प्रशासन और रेलवे विभाग द्वारा अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। रेलवे ट्रैक के पास सुरक्षा दीवार, चेतावनी बोर्ड और नियमित निगरानी के अभाव में बच्चे आसानी से ट्रैक तक पहुंच जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
उन्होंने रेलवे प्रशासन से ट्रैक के आसपास बैरिकेडिंग, ऊंची दीवार और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें