फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-11, 15 और 6 में दो बूस्टर और एक टावर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति लगे टावर्स और बूस्टर्स पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। निगम की टीम एसडीओ मनोज अहलावत के नेतृत्व में एनफोर्समेंट टीम के साथ पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में पहुंची। वहां निगम की टीम ने सेक्टर-11 में जियो कंपनी के लगे एक बूस्टर को हटाया। उसके बाद टीम ने सेक्टर-15 में एयरटेल कंपनी के बूस्टर को सील किया। साथ ही सेक्टर-6 में लगे एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर के टावर को सील कर दिया। एसडीओ मनोज अहलावत ने बताया कि निगम की टीम ने यह कार्रवाई निगम आयुक्त सचिन गुप्ता के निर्देश पर की है। बिना अनुमति के बूस्टर्स और टावर लगाने पर कंपनी को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में चलाई यह ड्रिल भविष्य में भी चलाई जाएगी। यह कार्रवाई विभिन्न सेक्टरों में होगी। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि जिस कंपनी ने नगर निगम क्षेत्र के कॉलोनी, गांव या किसी अन्य स्थान पर टावर या बूस्टर लगाने हैं, तो वे इसकी अनुमति नगर निगम से अवश्य लें। उन्होंने कहा कि टावर्स से निकलने वाली तरंगों का बुरा असर व्यक्ति पर पड़ता है। महापौर ने कहा कि आने वाले दिनों में नगर निगम कंपनियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। कार्रवाई के दौरान जेई जयवीर, सुपरवाइजर परवीन, नवीन व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें