फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुररानी में दो बाइक टकराईं, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी-पंचकूला वाया टोका मार्ग पर दो बाइक सवार की हुई आमने-सामने की टक्कर में गांव बडौना खुर्द निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पंचकूला से अपनी ड्यूटी कर वापस आ रहा था कि मट्टावाली मोड के नजदीक उसका दोस्त खड़ा था। थोड़ी देर बातचीत करने के बाद हम दोनों अपनी-अपनी बाइक पर हेलमेट पहन गांव की ओर चल दिए। सुनील ने बताया कि गांव मानकटबरा के नजदीक राईस मिल के नजदीक सामने से तेज स्पीड में आ रहे गांव टोका निवासी बलजीत की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इसके बाद घायल अवस्था में पडे़ दोनों बाइक सवारों को राहगीरों की मदद से उठाने का प्रयास किया व डायल 112 पर भी फोन किया। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंचते ही घायलों को रायपुररानी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद उसके दोस्त गांव बडौना खुर्द निवासी चमन लाल पुत्र शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया व घायल बलजीत को पंचकूला सेक्टर-6 रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें