फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी में दो बाइकों में टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रायपुररानी। यहां काजमपुर मोड़ पर शनिवार रात 8:30 बजे दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। मृतकों में निहाल सिंह (28) निवासी दुधगढ़ और अमन (24) निवासी रायपुररानी की मौके पर ही मौत हो गई। हरप्रीत निवासी दुधगढ़ को गंभीर चोटें आई हैं। उसे राहगीरों की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए पंचकूला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निहाल व हरप्रीत रायपुररानी से दुकान बंद का अपनी मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे। वहीं, अमन भी बाइक से रायपुररानी की ओर आ रहा था। काजमपुर मोड़ के पास अचानक दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने निहाल सिंह और अमन को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें