फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। फाजिल्का-मलोट मुख्य मार्ग पर वीरवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो नवयुवकों की मृत्यु हो गई। हालांकि बाइक कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। दोनों युवक बाइक पर आ रहे थे कि अचानक वे सड़क पर गिर गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृत युवकों की पहचान मंगत सिंह उर्फ मंगू (उम्र करीब 22 साल) और राहुल (उम्र करीब 23 साल) के रूप में की गई है। मंगत सिंह के माता-पिता नरमे की फसल की चुगाई करने का काम करते हैं। राहुल के पिता शेर सिंह सफाई सेवक के तौर पर नगर पंचायत अरणीवाला में काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दोनों नौजवान गांव मूलियांवाली की तरफ से आ रहे थे। वे बन्नावाला बाईपास के पास पहुंचे तो अचानक वे मोटरसाइकिल बाइक समेत गिर पड़े। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स ने गंभीर रूप से घायल राहुल को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना कैसे हुई और बाइक सवार अचानक क्यों गिर पड़े इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें