फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कट्टे और कारतूस के साथ दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। पुलिस ने अवैध कट्टे और कारतूस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पिंजाैर के गांव टिब्बी बक्शीवाला निवासी अब्दुल व हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के गांव कट्टीवाला निवासी गुरमेल उर्फ अमन के रूप में हुई है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 9 सितंबर तक रिमांड पर भेज दिया गया। इनका एक साथी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार सफेद रंग की फाॅर्च्यूनर कार पिंजौर की तरफ से कालका की तरफ जा रही थी। जब उसे रोका गया तो पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति कार का दरवाजा खोलकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने कार में बैठे अब्दुल और गुरमेल उर्फ अमन की तलाशी ली। कार चालक अब्दुल के पास से एक कट्टा बरामद हुआ। जांच करने पर उसकी बैरल के अंदर से एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं, गुरमेल उर्फ अमन की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक डब्बी में दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी कट्टा रखने के बारे में लाइसेंस/परमिट पेश नही कर पाए। पूछताछ में उन्होंने भागने वाले लड़के का नाम चेतन बताया। वह हिमाचल के सोलन जिले के गांव भटौली का रहने वाला हैै।
कोट

दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट पेश किया गया जहां से उन्हें 9 सितंबर तक रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि उनके पास कट्टा व कारतूस कहां से आया। तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कमलजीत, एसएचओ कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें