पंचकूला। जिले के पिंजौर थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 13.178 ग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पिंजौर थाना में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम संजीत और रौनक है जो कि पिंजौर के रहने वाले हैं और उन्हें पिंजौर के पावर हाउस के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पुलिस को शनिवार को आरोपियों द्वारा बाइक से नशा सप्लाई करने की सूचना मिली थी। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया और चेकिंग की तो उनके पास से 500 रुपये, मोबाइल फोन व नशा बरामद हुआ। संवाद