फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 1.37 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ 37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फतेहाबाद निवासी नीरज और राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को साइबर एसएचओ युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया। पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने उसे आईपीओ में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में आकर उसने अलग-अलग खातों में कुल 1.37 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 20 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नीरज ने अपना बैंक खाता राजेश को बेचा और राजेश ने उसे आगे किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया। इसी खाते के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन हुआ। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सौरभ कर रहे हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस वित्तीय ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें