पंचकूला। मूंगफली विक्रेता हत्या मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों के नाम प्रदीप और अविनाश है। प्रदीप बिहार के दरभंगा करने वाला है जोकि सेक्टर 26 आशियान कॉलोनी में रहता है और अविनाश पटियाला का रहने वाला है जो मोहाली में रहता है। प्रदीप के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज है और अविनाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया जाएगा। बता दें कि सेक्टर 20 निवासी जोहरी सेक्टर में ट्यूबवेल के समीप मूंगफली रोज की तरह बेच रहा था। 24 जनवरी की देर शाम आरोपियों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों ने मूंगफली विक्रेता के गल्ले से पैसा निकालने की कोशिश की थी-सेक्टर 26 क्राइम ब्रांच इंचार्ज मोहिंदर ढ़ाडा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान बताया कि हत्या की शाम वह मूंगफली विक्रेता से उसका पैसा छीनने की कोशिश कर रहे थे। इसका उसने विरोध किया। आरोपी प्रदीप ने मूंगफली विक्रेता का गर्दन पकड़ा और अविनाश ने उसकी छाती में चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।