फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में दो को किया गिरफतार, न्यायालय में करेंगे पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
थापली गांव के पास महिला व उसकी बेटी के साथ हुई बदसलूकी व छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफतार अमित व हुकम चंद जोकि अन्य आरोपियों में शामिल था, दोनों को हवालात में भेज दिया गया है। जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। ज्ञात रहे कि थापली गांव के पास पिंजौर निवासी एक महिला व उसकी बेटी के साथ थापली के लड़कों ने बदसलूकी की थी। महिला जब अपने परिवार के साथ हिमाचल के डेरा बाबा छैला से वापिस आ रही थी तो लड़कों ने थापली के पास रास्ते में उन्हें परेशान किया व बदतमीजी की। लड़कों ने महिला व बेटी के कपड़े फाड़ने व परिवार के साथ मारपीट करने का अभी आरोप लड़कों पर है। मोरनी चौंकी प्रभारी मान सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस इन दोनों से इनके साथियों के बारे में पूछताछ करेगी व उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें