पंचकूला। वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साइबान अली और जितेंद्र सिंह चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से ऑटो बरामद कर लिया है। शिकायतकर्ता प्रकाश सिंह महादेव कॉलोनी रामपुर सियुडी ने बताया कि 12 नवंबर की शाम ऑटो घर के बाहर खड़ा किया था। जब सुबह उठा तो घर के बाहर से ऑटो गायब था। इसकी शिकायत पिंजौर थाने में दर्ज कराई थी। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज योगविंद्र सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार की अगुवाई में आरोपी साइबान अली को सेक्टर-5 पंचकूला से गिरफ्तार किया था। इसमें आरोपी साइबान अली गांव ताली जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी साइबाल अली की निशानदेही पर अन्य आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी से चोरी किया हुआ ऑटो व वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की गई।