फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ने चलाया स्पेशल सर्च अभियान, 78 के चालान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने एक स्पेशल सर्च अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 78 लोगों के चालान किए हैं। पांच चालान ड्रंकन ड्राइव के किए गए हैं। एक व्हीकल को जब्त भी किया है। इसके अलावा रात के समय चोरी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहर नाथ निवासी गांव गज्जू खेड़ा थाना बनूड जिला पटियाला, विशाल निवासी गांव गोबिंदगढ़ सोहाना और सुखविंदर सिंह उर्फ सुखू निवासी गांव माणकपुर थाना बनूड जिला पटियाला के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना मटौर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। उसऔर भी चोरी के मोटरसाइकिल बरामद होने की उम्मीद है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि 8/9 सितंबर की रात स्पेशल सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान में 35 पुलिस मुलाजिम शामिल हुए। फेज-3बी2, 3बी1, फेज-7 और सेक्टर-70 की मार्केट में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। इस दौरान लोगों को ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर चालान किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें