फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सोलन में महिला से नकदी स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी पंचकूला में पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हिमाचल प्रदेश के सोलन में सोमवार सुबह एक महिला के हाथ से नकदी से भरा बैग झपटकर टैक्सी से फरार हुए एक महिला और एक पुरुष आरोपी को पंचकूला पुलिस ने अलर्ट जारी होते ही पकड़ लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद तुरंत हिमाचल प्रदेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोलन में हुई वारदात की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया। डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर सभी नाकों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई।
सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार के नेतृत्व में सिपाही कृष्ण कुमार और एसपीओ संजीव ने सेक्टर-1 स्थित सिंह द्वार लाइट प्वाइंट के पास पेट्रोल पंप के समीप नाका लगाया। इसी दौरान हिमाचल नंबर की एक टैक्सी को रोका गया, जिसमें एक पुरुष और एक महिला सवार थे। पूछताछ और शिनाख्त के दौरान पुष्टि हुई कि यही दोनों सोलन की स्नैचिंग वारदात में शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से झपटी गई नकदी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि सोलन पुलिस के साथ तालमेल कर तेज कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत तौर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें