फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी मामले में पांच महीने बाद दो आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जुलाई 2019 में हुए झपटमारी के एक मामले में जिला अदालत ने पांच महीने बाद दो आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। बरी होने वालों की पहचान फतेहगढ़ साहिब निवासी सरबजीत सिंह और मोहाली निवासी संदीप शाही के रूप में हुई है। बचाव पक्ष के वकील स्वराज अरोड़ा ने बताया कि शिकायतकर्ता पक्ष कोर्ट में सबूत पेश करने में विफल रहा, जिससे दोनों को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

13 जुलाई 2019 को सेक्टर-41 निवासी अनूप कुमार महाजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह सेक्टर-17 में एजी ऑडिट पंजाब में काम करते हैं। वह छुट्टी के दिन अपने घर के बाहर कार धो रहे थे। इस दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। एक ने मोटरसाइकिल से उतरकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली। चालक ने हेलमेट पहना हुआ था दूसरा बिना हेलमेट के था। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान उनको चोट भी आई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने रिकवरी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें