फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी की दो मोटरसाइकिलों समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वाहन चोरी के खिलाफ अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-2 ने दो चोरी की मोटरसाइकिलों समेत सचिन कुमार उर्फ कांटा और मोनू कुमार उर्फ लेफ्टी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस और हीरो एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को टीम सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड के पास गश्त कर रही थी। संदिग्ध हालत में खड़े दोनों युवकों को मोटरसाइकिलों समेत काबू किया गया। पूछताछ में दोनों ने बाइकें ढकोली क्षेत्र से चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक मोनू पर नशा तस्करी का एक और सचिन पर चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें