फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर से चोरी हुए ट्रैक्टर के दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पिंजौर थाना क्षेत्र से चोरी हुए ट्रैक्टर की क्राइम ब्रांच-26 ने पंजाब से बरामद कर लिया और चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान सतविंद्र सिंह उर्फ सन्नी (30), रोपड़ निवासी और बीरेंद्र सिंह (27), फतेहगढ़ साहिब, पंजाब निवासी के रूप में हुई है। शिकायत पिंजौर निवासी किसान ने 13 अक्टूबर को दर्ज करवाई थी कि उसका ट्रैक्टर 12 अक्टूबर की रात घर के बाहर खड़ा था, जिसे अज्ञात लोग चोरी कर ले गए।
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के अनुसार, एएसआई विक्रांत के नेतृत्व में टीम को 28 नवंबर को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी पंजाब के चमकौर साहिब इलाके में छिपा है। कार्रवाई के दौरान सतविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सन्नी ने बताया कि उसने ट्रैक्टर बीरेंद्र सिंह को बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोरिंडा में दबिश देकर बीरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया और दोनों की निशानदेही पर चोरी हुआ सोनालिका ट्रैक्टर बरामद किया। टीम में एएसआई विक्रांत, एएसआई राजेश, मुख्य सिपाही सुरेश, सिपाही साहिल और सिपाही रवि शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों से गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें