पंचकूला। 15 अगस्त की रात ठेके के बाहर हुई युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में सेक्टर-14 थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 सितंबर को विपिन सेक्टर-8 पंचकूला और अशोक मौर्य बलटाला, मोहाली निवासी को गिरफ्तार किया। इससे पहले तीन आरोपियों असलम, फैजान और ललित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
शिकायतकर्ता सुमेश के अनुसा, 15 अगस्त को वह दोस्तों और चचेरे भाइयों के साथ अमरटैक्स चौक के पास एक अहाते में जन्मदिन पार्टी करने पहुंचा था। रात करीब 11 बजे ठेके के बाहर खड़े कुछ युवकों से कहासुनी हुई जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोपी ने उसके दोस्त पर तलवार, रॉड और डंडों से हमला कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।