फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेलवे पुल पर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने कार्रवाई कर फोन बरामद किया, वारदात के बाद हुए थे फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। रेलवे पुल पर युवक से मोबाइल छीनने के मामले में जीआरपी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित रजत कुमार ने शिकायत दी थी कि 22 अप्रैल की शाम करीब चार बजे वह चंडीगढ़ से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ब्रॉडगेज कॉलोनी जाने के लिए रेलवे पुल पार कर रहा था, वहां पहले से घात लगाए दो युवकों में से एक ने उसका मोबाइल झपट लिया और दोनों आरोपी रेलवे कॉलोनी की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जीआरपी एसएचओ मनीषा और जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हिमांशु और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें