फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर 60 लाख की पुरानी करेंसी लेकर भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुरानी भारतीय करेंसी बदलने के नाम पर व्यापारी से 60 लाख की ठगी करने के मामले में सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव कुमार गौड़ निवासी बिटला कॉलोनी पिंजौर और गुरदीप उर्फ दीपक निवासी गुरदेव नगर कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को सात दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

9 अगस्त 2019 को शिकायतकर्ता भूपेंद्र सिंह निवासी पंचकूला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी फैक्टरी लालडू पंजाब में है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-26 हर्बल पार्क घूमने आए थे। वहां उनकी मुलाकात योगेश तनेजा से हुई। योगेश ने भूपेंद्र सिंह को बताया कि उसका प्रॉपर्टी का काम है। व्यापारी भूपेंद्र सिंह को झांसे में लेकर योगेश ने कहा कि उनके एक जानकार की कंपनी है, जो भारत सरकार की स्वीकृति से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में पुरानी करेंसी जमा करवाकर नई करेंसी प्राप्त कर सकता है। इसके बाद उसने भूपेंद्र सिंह से संजीव गौड़ और गुरदीप को मिलवाया। दोनों ने भूपेंद्र सिंह से 60 लाख रुपये की पुरानी करेंसी ले ली। इसके बाद दोनों फरार हो गए। क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें