फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीसी की बैठक आज, सेक्टर 15 की आपत्तियों के निराकरण पर होगा विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की बैठक वीरवार को होगी। इसमें सेक्टर 15 में वेंडरों को बैठाने की व्यवस्था पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। साथ ही सेक्टर 15 के रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और डीएवी स्कूल के प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए 10 सवालों के समाधान भी टीवीसी की बैठक में निकाले जाएंगे। उसके बाद 6 दिसंबर से वेंडरों को शिफ्ट करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर वेंडरों को 6 दिसंबर से वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। पब्लिक नोटिस निकालने के बाद निगम एफएम व इंफोर्समेंट विंग के सब इंस्पेक्टर लाउडस्पीकर से लोगों को वेंडिंग जोन में जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में वीरवार को टीवीसी की बैठक होगी।
ज्ञात हो कि बीते सोमवार को सेक्टर 15 के आरडब्ल्यूए और डीएवी स्कूल के प्रतिनिधियों ने निगम के अधिकारियों संग बैठक की थी। रिव्यू मीटिंग में प्रतिनिधियों ने सबसे ज्यादा वेंडर सेक्टर 15 में बैठाने का विरोध किया था। प्रतिनिधियों का कहना था कि पास में ही रेजिडेंशियल एरिया और स्कूल है। ऐसे में कानून व्यवस्था की तो धज्जियां उड़ेंगी ही ट्रैफिक की समस्या भी खड़ी हो जाएगी। इन समस्याओं के समाधान के बिना वेंडरों को सेक्टर 15 में बैठाना ठीक नहीं। सभी समस्याओं को कमिश्नर ने नोट करवा लिया था और बैठक के मिनट्स तैयार करने को कहा था इसलिए बैठक में इन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

एसएसपी नीलांबरी जगदले और शशांक आनंद रहेंगे मौजूद
प्रतिनिधियों ने कमिश्नर को बताया कि था कि सेक्टर 15 में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक की काफी समस्या होगी। वहीं हाईकोर्ट ने भी सभी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए थे इसलिए बैठक में एसएसपी यूटी नीलांबरी जगदले और एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद भी मौजूद रहेंगे। जो कानून व्यवस्था और ट्रैफिक की समस्या को लेकर अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके अलावा पार्किंग समस्या, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, हेरिटेज सेक्टर को नुकसान, स्कूल के बच्चों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन में समस्या आदि को लेकर चर्चा करेंगे।
वेंडरों ने विरोध में किया मूक प्रदर्शन
सेक्टर 19, 15, 17 और 22 के वेंडरों ने सेक्टर 19 सदर मार्केट में वेंडरों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया के विरोध में मूक प्रदर्शन किया। वेंडरों ने कहा कि टीवीसी कमेटी में चुने गए वेंडरों के प्रतिनिधि के बारे में जानकारी ही नहीं है। जितने लोग कमेटी के लिए चुने जाने होते हैं, वह नहीं हैं। वेंडरों का प्रतिनिधि चुनने के लिए चुनाव होता है, लेकिन इसकी भी जानकारी नहीं मिली। वेंडरों ने बताया कि वह प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और एडवाइजर मनोज परिदा को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग करेंगे। इस मौके पर सुनील पूरी, नीरज, प्रतिमा, नसरीन, ओमंग पूरी, दीपक कुमार, शंटी, टिम्मा, पूनम शर्मा, लाल चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें