फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल खरीदने के लिए बुलाए युवक को पिलाया नशीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक को मोबाइल खरीदने का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला बेहोश कर ठगी करने की कोशिश की गई। हालांकि, रायपुररानी पुलिस के अनुसार अभी तक पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

21 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा
जानकारी के अनुसार गांव गढी कोटाहा निवासी अश्वनी कश्यप ने ओएलक्स पर वीवो प्रो15 मोबाइल बेचने का एड दिया हुआ था। जिस पर एक युवक ने उसे मोबाइल खरीदने की बात कही। अश्वनी ने बताया कि आरोपित युवक आयुष सिंह ने खुद को पंजाब के खरड़ के सरकारी अस्पताल में एक्सरे ऑपरेटर बताते हुए इक्कीस हजार में सौदा तय कर लिया और रायपुररानी क्षेत्र को दूर बताते हुए किसी अन्य जगह पर मिलने के लिए कहा। इसके बाद अश्वनी अपने दोस्त रायपुररानी निवासी कुबेर शर्मा व एक अन्य के साथ तय समय पर शाम को लगभग सात बजे डेराबस्सी बस स्टैंड के नजदीक आरोपी द्वारा बताई एक कंफैक्शनरी की दुकान पर मिले। जहां पर आरोपी युवक आयुष ने कहा कि मेरे पास नकद राशि कम है व उसकी बहन पीजीआई से छुट्टी होने पर आधे घंटे में डेराबस्सी पहुंच जाएगी। युवक आयुष सिंह ने दुकान पर पहले से रखी खुली कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए ऑफर की। इसके बाद गला खराब होने के कारण अश्वनी ने कोल्ड ड्रिंक की एक सिप ली। लेकिन आयुष के बार-बार कहने पर उसके दोस्त कुबेर ने पूरा गिलास पी लिया, जिसके बाद कुबेर को कुछ अजीब सा महसूस होने लगा व उसने ही इशारा कर वहां से चलने को कहा। वहीं, जब मामला बिगड़ता देख वे वहां से चलने लगे तो आरोपी उन्हें पटियाला या सेक्टर-17 चंडीगढ़ जाने के लिए प्रेशर करने लगा। जिसके बाद वे किसी तरह चकमा देकर रायपुररानी पहुंचे जहां पहुंचते ही रायपुररानी निवासी कुबेर शर्मा की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई और रायपुररानी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। खबर लिखे जाने तक भी कुबेर पूरी तरह होश में नहीं आया था। घटना के शिकार हुए युवक अश्वनी ने बताया कि आरोपी के दोनों मोबाइल नंबर व मोबाइल में ली गई सेल्फी के साथ-साथ मोबाइल खरीद संबंधी पूरी बातचीत भी आन रिकार्ड है। अश्वनी के अनुसार आरोपी युवक ने मोबाइल देखने के नाम पर कुछ ही मिनट में सारा डाटा भी डिलीट कर दिया था जिसे अन्य साफ्टवेयर की सहायता से दोबारा सर्च किया गया।
विज्ञापन

रायपुररानी थाना प्रभारी रामपाल अनुसार अभी मामले से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली व शिकायत के अनुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें