चंडीमंदिर। महादेव कॉलोनी क्षेत्र में घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महादेव कॉलोनी निवासी सुमन ने बताया कि उनके रिश्तेदार का ट्रक चुन्ना भट्टी के पीछे घर के बाहर खड़ा था। आसपास अन्य ट्रक भी खड़े थे। बीती रात दो अज्ञात व्यक्ति ट्रक चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा है। पीड़ित परिवार के अनुसार ट्रक को बेचने के लिए घर के बाहर खड़ा किया गया था और कई ग्राहक उसे देखने भी आए थे। सुमन ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय मोहनलाल के निधन के बाद ट्रक वहीं खड़ा था। संवाद