फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बसों की समय सारणी बदलने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी बसों के लंबे अंतराल पर आपत्ति, पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला से वाया बरवाला, मौली और बागवाली होते हुए शहजादपुर तक चलने वाली बस सेवा की नई समय सारणी से यात्रियों में नाराजगी है। शहजादपुर निवासी कार्तिक राणा ने उपायुक्त पंचकूला को शिकायत देकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
शिकायत के अनुसार 31 अक्तूबर 2025 को आरटीए पंचकूला द्वारा इस रूट की समय सारणी में बदलाव किया गया। नई व्यवस्था में निजी बसों के समय एक साथ कर दिए गए हैं और 20-20 मिनट का काउंटर टाइम रखा गया है। इससे सरकारी बसों का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन

कार्तिक राणा का कहना है कि पहले एक सरकारी बस के बाद एक निजी बस चलती थी और दोनों के बीच 15-15 मिनट का अंतर रहता था। अब कई बार 40-40 मिनट तक सरकारी बस नहीं मिलती, जिससे कर्मचारी, हैप्पी कार्ड धारक और छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण कई यात्रियों को खिड़कियों से लटककर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पुरानी समय सारणी बहाल की जाए या नई व्यवस्था में संशोधन कर एक सरकारी और एक निजी बस क्रम से चलाई जाए तथा 15-15 मिनट का काउंटर टाइम तय किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें