चंडीगढ़। दड़वा में रंजिशन एक युवक ने ट्रक ड्राइवर के गर्दन और पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने घायल विकास की शिकायत पर पर आरोपी विपिन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बीते दिनोें विकास दड़वा स्थित एक निजी ट्रांसपोर्ट ऑफिस के पास खड़ा सिगरेट पी रहा था। इस दौरान विपिन भी वहीं आ गया। तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तब से दोनों आपस में रंजिश रखने लगे। आरोप है कि बीते मंगलवार शाम को विपिन ने विकास के पास जाकर कहा कि उससे कोई जरूरी काम है। जब विकास उसके पास गया तो विपिन ने उसकी गर्दन और पीठ पर चाकू से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।