फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 24 किलो चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक काबू

Wed, 21 May 2025 07:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से लाकर हिमाचल और पंचकूला में करता था सप्लाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 24 किलो 420 ग्राम चूरापोस्त के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुभाष (29) राजस्थान से नशे का सामान लाकर पंचकूला और हिमाचल के औद्योगिक इलाकों में सप्लाई करता था। वह सोलन जिले में नालागढ़ के तहत आने वाले मानपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने थाना पिंजौर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


20 मई को एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि राजस्थान से एक ट्रक चालक भारी मात्रा में चूरापोस्त लेकर पंचकूला होते हुए बद्दी (हिमाचल) जा रहा है। फिलहाल जीरकपुर-शिमला हाईवे पर एचएमटी के पास मौजूद है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज एसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी चूरापोस्त कहां से लाता था और किन पंचकूला और हिमाचल के किन स्थानों पर सप्लाई करता था, पुलिस इस बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें