फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सास व जेठ से परेशान होकर महिला ने पी फिनाइल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बटाला रोड इलाके में सास और जेठ से परेशान होकर दो बच्चों की मां ने फिनाइल पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर बनी हुई है। वहीं, फिनाइल निगलने से पहले महिला ने फेसबुक पर लाइव होकर वीडियो बनाया और अपनी सास और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए। मामले की सूचना पर थाना बटाला रोड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

बटाला रोड इलाके में रहने वाली राजविंदर कौर ने फिनाइल पीने से फेसबुक पर लाइव होकर वीडियो बनाया। उसने अपनी सास और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना था कि उसकी सास ने उसके पति पर चोरी का झूठा मामला दर्ज करवा कर फंसा दिया है, जबकि पहले उसका जेठ उनके घर से उनके गहने चोरी कर चुका है। जब उसने इस मामले को उठाया था, तभी से सास व जेठ उसे फंसाने की प्लानिंग में जुट गए थे। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। उसके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। वह दुखी होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। वहीं, घटना के बाद महिला के बेटे और मां ने भी बयान दिए हैं। जिसमें उन्होंने पीड़िता की सास व जेठ पर अत्याचार के आरोप लगाए हैं। छोटे बेटे ने वीडियो में उसकी मां को बचाने की अपील की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि राजविंदर का अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें