रामगढ़। नेशनल हाईवे नंबर 7 पर गांव कामी ओर मट्टावाला के बीच पराली के गट्ठर लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस कारण यहां पर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। इस बीच हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को दूसरे रोड पर डायवर्ट कर दिया गया।
चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि यह ट्रैक्टर ट्राली शहजादपुर से पराली लेकर मुबारकपुर मिल जा रही थी। अचानक ट्राली का टायर फट गया जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्राली रोड के बीच में पलट गई।
इस हादसे में एक बाइक सवार को हल्की चोट आई, जिसको सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में उपचार के बाद से छुट्टी मिल गई। राहगीरों ने बताया कि ट्राली में जरूरत से ज्यादा ऊंचाई तक पराली के गट्ठर लदे थे। लगभग डेढ़ घंटा यह रोड बंद रहा जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।