फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सागर पंडित के ऑलराउंड खेल से ट्राइसिटी हरिकेन्स एलिमिनेटर में विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंडर इलेवन के 181 रन के लक्ष्य को 17 ओवर में किया हासिल, सात विकेट से दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन

डिफेंडर इलेवन ने आठ विकेट पर बनाए 181 रन
उदय मरिया ने 65 और सागर पंडित ने 45 रन की पारी खेली
सागर पंडित को चुना गया मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सागर पंडित के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन और बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर ट्राइसिटी हरिकेन्स ने 12वें सप्ताह के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में डिफेंडर इलेवन को सात विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। टीम ने 182 रन का लक्ष्य महज 17 ओवर में हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिफेंडर इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से एक्सपैक ने 54 रन की शानदार पारी खेली, जबकि लकी मेहता ने 39 रन का योगदान दिया। ट्राइसिटी हरिकेन्स के लिए राणा और गुरदीप ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्राइसिटी हरिकेन्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उदय मरिया ने 65 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि प्रयास पंचुरी ने 45 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सागर पंडित ने भी 45 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। हरिकेन्स ने 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। डिफेंडर इलेवन की ओर से दीपन कुमार ने दो विकेट लिए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।
विज्ञापन

मैच में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले सागर पंडित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी अहम भूमिका की बदौलत ट्राइसिटी हरिकेन्स ने सात विकेट से यादगार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें