पंचकूला। सेक्टर-2 स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को 31वीं शहीदी दिवस पर शहीद मेजर संदीप सांकला को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद के पिता सेवानिवृत्त कर्नल जेएस कंवर और माता मंजू कंवर ने स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद मेजर को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक और जिला सैनिक बोर्ड पंचकूला के सचिव कर्नल नरेश (सेवानिवृत्त) ने भी स्मारक पर शहीद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मेजर संदीप सांकला 8 अगस्त 1991 की रात को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में अपने जवानों के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दिन उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में कई उग्रवादियों को ढेर कर उन्होंने कुर्बानी दी। भारत सरकार ने शहीद मेजर संदीप सांकला को मरणोपरांत उनकी बहादुरी के लिए पीस टाइम अशोक चक्र नवाजा।
शहीद मेजर संदीप सांकला को ब्रिगेडियर सेवानिवृत्त आरपीएस मान, कर्नल रविचंद्र, कर्नल कुलदीप सिंह, कर्नल सेवानिवृत्त बी. महाजन, कर्नल पीपी सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल एचएस धनोवा, सूबेदार उत्तम सिंह, सूबेदार मेजर ओमप्रकाश, सूबेदार मेजर दीनानाथ, सूबेदार विजय, लेफ्टिनेंट अमन, नायक रविंद्र, नायक राजकुमार, सीएचएम गुरुदेव, डीएम कपूर ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।