दून पब्लिक स्कूल में महिला और पुरुष खिलाड़ियों का होगा चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से पंचकूला की सीनियर महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए 29 नवंबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। सेक्टर-21 स्थित दून पब्लिक स्कूल में होने वाले इन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी हरियाणा राज्य सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला बास्केटबॉल संघ के अनुसार महिला खिलाड़ियों के ट्रायल शाम तीन से चार बजे तक होंगे, जबकि पुरुष खिलाड़ियों के ट्रायल शाम चार से पांच बजे तक आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 200 रुपये शुल्क देना होगा। संघ ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचने की अपील की है। ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों को जिले की टीम में जगह बनाने का अवसर मिलेगा।