फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को सेक्टर 17 में होगा पब्लिक बाइक शेयरिंग का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी योजना के तहत 23 सितंबर को सेक्टर 17 में पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट का ट्रायल होगा। सेक्टर में 13 डॉकिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां से लोग साइकिल ले सकेंगे। लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला तो साइकिल खरीदने के लिए टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के जीएम एनपी शर्मा ने बताया कि लोगों का रुझान समझने के लिए पंचकूला से साइकिल मंगवाई जा रही हैं। 35 साइकिलें मंगवा ली गई हैं। इन्हें सेक्टर 17 में 13 अलग-अलग जगह रखा जाएगा। सेक्टर 17 साइक्लिंग के लिए अच्छा सेक्टर है। ज्यादातर लोग यहां आते भी हैं। यही वजह है कि इस सेक्टर से ट्रायल शुरू कर रहे हैं। इसके लिए लोग अपनी आईडी कार्ड जमा कर साइकिल का उपयोग कर सकेंगे।
प्लानिंग बाद में लेकिन पंचकूला ने शुरुआत पहले की
पंचकूला ने चंडीगढ़ के बाद प्लानिंग की और इसकी शुरुआत भी कर दी है, जबकि चंडीगढ़ में अब पंचकूला से साइकिल मंगवाकर ट्रायल की शुरुआत की जा रही है। चंडीगढ़ पहले लोगों का रुझान जानना चाहता है। अगर ट्रायल सफल रहा तो इसके टेंडर किए जाएंगे। उधर, लोगों का भी कहना है कि साइकिल ट्रैक तो बनवा दिए, लेकिन सुविधा अब तक शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें