फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में महंगा हुआ उपचार.. परामर्श शुल्क 245 रुपये तो पेस मेकर के देने होंगे 11,333 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आज से सिविल अस्पताल के हार्ट सेंटर में उपचार महंगा हो जाएगा। सीजीएचएस (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के रेट बढ़ने का असर मरीजों की जेबों पर पड़ेगा। नई नीति के अनुसार परामर्श शुल्क 116 से बढ़कर 250 रुपये हो गई है जबकि सर्वाधिक पेस मेकर फीस 5989 से बढ़कर 11,333 रुपये कर दी गई है। वहीं, ईसीजी 50 से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है। सीजीएचएस की दरों में इजाफा होने के बाद पीपीपी के तहत अस्पताल में चलने वाले हार्ट सेंटर प्रबंधन ने सिविल सर्जन कार्यालय को रेट रिवाइज करने का प्रस्ताव भेजा था। इसे कंपनी ने 1 अगस्त से लागू कर दिया है। अब हार्ट सेंटर का कंसल्टेंट फीस, एनजियोग्राफी, एनजियोप्लास्टी, पेस मेकर, ईसीजी, एमआरआई के नए रेट लागू कर दिए गए हैं। इसके अलावा एमआरआई और सिटी स्कैन के दरों में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


सीजीएचएस रेट में इजाफा, डिस्काउंट के बाद चुकाना होगा 24,242 रुपये
पहले सीजीएचएस रेट 72,540 रुपये था। अस्पताल के साथ हुए एमओयू के अनुसार 69 फीसदी डिस्काउंट के बाद पंचकूला के सिविल अस्पताल में मरीजों को 22,487 रुपये के हिसाब से चुकाना पड़ता है। अब नया सीजीएचएस रेट बढ़कर 78,200 हो गया है, जिसमें 69 फीसदी डिस्काउंट के बाद मरीजों को 24,242 रुपये चुकाना होगा। अभी पंचकूला में सीजीएचएस रेट से सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

हार्ट सेंटर में ऐसे हुआ रेट रिवाइज
- एनजियोग्राफी 3209 से बढ़कर 3,484 रुपये
- बिना स्टंट एनजियोप्लास्टी 22,487 से बढ़कर 24,282 रुपये होगा
- रूम चार्ज 750 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये हो जाएगा
- टीएमटी 360 रुपये से बढ़कर 665 रुपये होगा
- आईसीयू चार्ज 1500 से बढ़कर 1675 रुपये हो जाएगा
-
यहां भी बढ़ेगा रेट, एमआरआई सेंटर को स्वास्थ्य विभाग के एसीएस के मंजूरी का इंतजार
-एमआरआई और सिटी स्कैन के दरों में भी होगा इजाफा
- स्पाइन का एमआरआई 1050 से बढ़कर 1820 रुपये
- सिटी हेड का एमआरआई 760 से बढ़कर 820 बढ़कर रुपये
- घुटनों के सभी ज्वाइंट की एमआरआई 2220 से बढ़कर 3640 रुपये
- घुटनों के सिंगल ज्वाइंट की एमआरआई 2220 से बढ़कर 2730 रुपये
- सिंगल एंकल की एमआरआई 5050 से बढ़कर 5050 रुपये
- सभी एंकल की एमआरआई 5030 से बढ़कर 5210 रुपये

कोट...
सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम का रेट बढ़ गया है। पहले ही पंचकूला के हार्ट सेंटर में सीजीएचएस से कम दरों पर मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। कुछ माह पहले रेट बढ़ने के बाद हार्ट सेंटर में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के रेट रिवाइज करने के लिए प्रस्ताव बनाकर अस्पताल प्रबंधन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। 1 अगस्त 2025 से इसे लागू किया जा रहा है। -सतीश कुमार, सेंटर हेड, हार्ट सेंटर पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें